कई तमग़े उन्हें हासिल नहीं थे

नहीं ऐसा कि वो क़ाबिल नहीं थे

कहानी थी हमारी ही वो लेकिन
कहानी में हमीं शामिल नहीं थे

दिलों का भी अँधेरा सोख लेते
उजाले उस तरह नाज़िल नहीं थे

मैं इक ऐसी नदी में ना-ख़ुदा था
नदी जिस के कहीं साहिल नहीं थे

समझते थे तिरी दानिश्वरी भी
अजी हम इस क़दर जाहिल नहीं थे

— Deepak Vikal

More by Deepak Vikal

Other ghazal from the same pen

See all from Deepak Vikal →

Dariya Shayari

Shers of dariya.

All Dariya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling