मुझ दरिया का ख़ाली होना बाकी हैजब तक मेरा रोना धोना बाकी हैउस की यादें मन से ओझल कर दीं बसदिल के कमरे का इक कोना बाकी हैसिगरिट ने होंठों को छू कर के पूछाक्या ग़म है जो दिल में बोना बाकी हैमैं ने जितना खोया सोचा काफ़ी थातुम कहते हो ज़्यादा खोना बाकी है— Deva morya 'Raahi'