मुस्तमिन्दाँ को सताया न करो

बात को हम से दुराया न करो

दिल शिकंजे में न डालो मेरा
ज़ुल्फ़ को गूँध बनाया न करो

हुस्न-ए-बे-साख़्ता भाता है मुझे
सुर्मा अँखियाँ में लगाया न करो

तुम से मुझ दिल को बहुत है उम्मीद
मुझ से मिस्कीं को कुढ़ाया न करो

बे-दिलाँ सूँ न फिरा दो मुखड़ा
हम से तुम आँख चुराया न करो

मुख़्लिस अपने को न मारो नाहक़
हक़्क़-ए-इख़्लास भुलाया न करो
इश्क़ में 'फ़ाएज़'-ए-शैदा मुम्ताज़
इस कूँ सब साथ मिलाया न करो

— Faez Dehlvi

More by Faez Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Faez Dehlvi →

Good Morning Shayari

Shers of good morning.

All Good Morning Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling