हम मुसाफ़िर यूँँही मसरूफ़-ए-सफ़र जाएँगे

बे-निशाँ हो गए जब शहर तो घर जाएँगे

किस क़दर होगा यहाँ मेहर-ओ-वफ़ा का मातम
हम तिरी याद से जिस रोज़ उतर जाएँगे

जौहरी बंद किए जाते हैं बाज़ार-ए-सुख़न
हम किसे बेचने अलमास-ओ-गुहर जाएँगे

नेमत-ए-ज़ीस्त का ये क़र्ज़ चुकेगा कैसे
लाख घबरा के ये कहते रहें मर जाएँगे

शायद अपना भी कोई बैत हुदी-ख़्वाँ बन कर
साथ जाएगा मिरे यार जिधर जाएँगे

'फ़ैज़' आते हैं रह-ए-इश्क़ में जो सख़्त मक़ाम
आने वालों से कहो हम तो गुज़र जाएँगे

— Faiz Ahmad Faiz

More by Faiz Ahmad Faiz

Other ghazal from the same pen

See all from Faiz Ahmad Faiz →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling