kaha main kahaan ho tum | कहा मैं कहाँ हो तुम

  - Farhat Abbas Shah

कहा मैं कहाँ हो तुम
जवाब आया जहाँ हो तुम

मिरे जीवन से ज़ाहिर हो
मिरे ग़म में निहाँ हो तुम

मिरी तो सारी दुनिया हो
मिरा सारा जहाँ हो तुम

मिरी सोचों के मेहवर हो
मिरा ज़ोर-ए-बयाँ हो तुम

मैं तो लफ़्ज़-ए-मोहब्बत हूँ
मगर मेरी ज़बाँ हो तुम

  - Farhat Abbas Shah

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Farhat Abbas Shah

As you were reading Shayari by Farhat Abbas Shah

Similar Writers

our suggestion based on Farhat Abbas Shah

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari