aaj bhi qaafila-e-ishq ravaan hai ki jo tha | आज भी क़ाफ़िला-ए-इश्क़ रवाँ है कि जो था

  - Firaq Gorakhpuri

आज भी क़ाफ़िला-ए-इश्क़ रवाँ है कि जो था
वही मील और वही संग-ए-निशाँ है कि जो था

फिर तिरा ग़म वही रुस्वा-ए-जहाँ है कि जो था
फिर फ़साना ब-हदीस-ए-दिगराँ है कि जो था

मंज़िलें गर्द के मानिंद उड़ी जाती हैं
वही अंदाज़-ए-जहान-ए-गुज़राँ है कि जो था

ज़ुल्मत ओ नूर में कुछ भी न मोहब्बत को मिला
आज तक एक धुँदलके का समाँ है कि जो था

यूँ तो इस दौर में बे-कैफ़ सी है बज़्म-ए-हयात
एक हंगामा सर-ए-रित्ल-ए-गिराँ है कि जो था

लाख कर जौर-ओ-सितम लाख कर एहसान-ओ-करम
तुझ पे ऐ दोस्त वही वहम-ओ-गुमाँ है कि जो था

आज फिर इश्क़ दो-आलम से जुदा होता है
आस्तीनों में लिए कौन-ओ-मकाँ है कि जो था

इश्क़ अफ़्सुर्दा नहीं आज भी अफ़्सुर्दा बहुत
वही कम कम असर-ए-सोज़-ए-निहाँ है कि जो था

नज़र आ जाते हैं तुम को तो बहुत नाज़ुक बाल
दिल मिरा क्या वही ऐ शीशा-गिराँ है कि जो था

जान दे बैठे थे इक बार हवस वाले भी
फिर वही मरहला-ए-सूद-ओ-ज़ियाँ है कि जो था

आज भी सैद-गह-ए-इश्क़ में हुसन-ए-सफ़्फ़ाक
लिए अबरू की लचकती सी कमाँ है कि जो था

फिर तिरी चश्म-ए-सुख़न-संज ने छेड़ी कोई बात
वही जादू है वही हुस्न-ए-बयाँ है कि जो था

रात भर हुस्न पर आए भी गए सौ सौ रंग
शाम से इश्क़ अभी तक निगराँ है कि जो था

जो भी कर जौर-ओ-सितम जो भी कर एहसान-ओ-करम
तुझ पे ऐ दोस्त वही वहम-ओ-गुमाँ है कि जो था

आँख झपकी कि इधर ख़त्म हुआ रोज़-ए-विसाल
फिर भी इस दिन पे क़यामत का गुमाँ है कि जो था

क़ुर्ब ही कम है न दूरी ही ज़ियादा लेकिन
आज वो रब्त का एहसास कहाँ है कि जो था

तीरा-बख़्ती नहीं जाती दिल-ए-सोज़ाँ की 'फ़िराक़'
शम्अ के सर पे वही आज धुआँ है कि जो था

  - Firaq Gorakhpuri

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

    मैं वो नाकाम मुसव्विर हूँ जो ख़ुद के हाथों
    एक उदासी के सिवा कुछ न बना पाया है
    Ashutosh Vdyarthi
    11 Likes
    हम अपने दुख को गाने लग गए हैं
    मगर इसमें ज़माने लग गए हैं
    Madan Mohan Danish
    37 Likes
    तुम्हारे साथ था तो मैं गम-ए-उल्फ़त में उलझा था
    तुम्हें छोड़ा तो ये जाना कि दुनिया ख़ूबसूरत है
    Nirbhay Nishchhal
    दुनिया ने तेरी याद से बेगाना कर दिया
    तुझ से भी दिल-फ़रेब हैं ग़म रोज़गार के
    Faiz Ahmad Faiz
    35 Likes
    क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा
    ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा
    Shakeel Badayuni
    25 Likes
    ख़िलाफ़-ए-शर्त-ए-अना था वो ख़्वाब में भी मिले
    मैं नींद नींद को तरसा मगर नहीं सोया

    ख़िलाफ़-ए-मौसम-ए-दिल था कि थम गई बारिश
    ख़िलाफ़-ए-ग़ुर्बत-ए-ग़म है कि मैं नहीं रोया
    Read Full
    Khalil Ur Rehman Qamar
    50 Likes
    दिल गया रौनक़-ए-हयात गई
    ग़म गया सारी काएनात गई
    Jigar Moradabadi
    33 Likes
    जैसे उदास करने मुझे आई ईद हो
    तेरे बगैर कैसी मिरी, माई ईद हो
    Sayeed Khan
    हुआ जौन को पढ़ के मालूम ये
    उदासी का भी इक कलर होता है
    Viru Panwar
    लोग हमसे सीखते हैं ग़म छुपाने का हुनर
    आओ तुमको भी सिखा दें मुस्कुराने का हुनर

    क्या ग़ज़ब है तजरबे की भेंट तुम ही चढ़ गए
    तुम से ही सीखा था हमने दिल दुखाने का हुनर
    Read Full
    Kashif Sayyed
    59 Likes

More by Firaq Gorakhpuri

As you were reading Shayari by Firaq Gorakhpuri

    कोई समझे तो एक बात कहूँ
    इश्क़ तौफ़ीक़ है गुनाह नहीं
    Firaq Gorakhpuri
    33 Likes
    बिजली की तरह लचक रहे हैं लच्छे
    भाई के है बांधी चमकती राखी
    Firaq Gorakhpuri
    40 Likes
    रात भी नींद भी कहानी भी
    हाए क्या चीज़ है जवानी भी

    एक पैग़ाम-ए-ज़िंदगानी भी
    आशिक़ी मर्ग-ए-ना-गहानी भी

    इस अदा का तिरी जवाब नहीं
    मेहरबानी भी सरगिरानी भी

    दिल को अपने भी ग़म थे दुनिया में
    कुछ बलाएँ थीं आसमानी भी

    मंसब-ए-दिल ख़ुशी लुटाना है
    ग़म-ए-पिन्हाँ की पासबानी भी

    दिल को शोलों से करती है सैराब
    ज़िंदगी आग भी है पानी भी

    शाद-कामों को ये नहीं तौफ़ीक़
    दिल-ए-ग़म-गीं की शादमानी भी

    लाख हुस्न-ए-यक़ीं से बढ़ कर है
    उन निगाहों की बद-गुमानी भी

    तंगना-ए-दिल-ए-मलूल में है
    बहर-ए-हस्ती की बे-करानी भी

    इश्क़-ए-नाकाम की है परछाईं
    शादमानी भी कामरानी भी

    देख दिल के निगार-ख़ाने में
    ज़ख़्म-ए-पिन्हाँ की है निशानी भी

    ख़ल्क़ क्या क्या मुझे नहीं कहती
    कुछ सुनूँ मैं तिरी ज़बानी भी

    आए तारीख़-ए-इश्क़ में सौ बार
    मौत के दौर-ए-दरमियानी भी

    अपनी मासूमियत के पर्दे में
    हो गई वो नज़र सियानी भी

    दिन को सूरज-मुखी है वो नौ-गुल
    रात को है वो रात-रानी भी

    दिल-ए-बद-नाम तेरे बारे में
    लोग कहते हैं इक कहानी भी

    वज़्अ' करते कोई नई दुनिया
    कि ये दुनिया हुई पुरानी भी

    दिल को आदाब-ए-बंदगी भी न आए
    कर गए लोग हुक्मरानी भी

    जौर-ए-कम-कम का शुक्रिया बस है
    आप की इतनी मेहरबानी भी

    दिल में इक हूक भी उठी ऐ दोस्त
    याद आई तिरी जवानी भी

    सर से पा तक सुपुर्दगी की अदा
    एक अंदाज़-ए-तुर्कमानी भी

    पास रहना किसी का रात की रात
    मेहमानी भी मेज़बानी भी

    हो न अक्स-ए-जबीन-ए-नाज़ कि है
    दिल में इक नूर-ए-कहकशानी भी

    ज़िंदगी ऐन दीद-ए-यार 'फ़िराक़'
    ज़िंदगी हिज्र की कहानी भी
    Read Full
    Firaq Gorakhpuri
    लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
    उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
    Firaq Gorakhpuri
    32 Likes
    जो उन मासूम आँखों ने दिए थे
    वो धोके आज तक मैं खा रहा हूँ
    Firaq Gorakhpuri
    22 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Firaq Gorakhpuri

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari