dena pade kuchh hi harjaana sach hi likhte jaana | देना पड़े कुछ ही हर्जाना सच ही लिखते जाना

  - Habib Jalib

देना पड़े कुछ ही हर्जाना सच ही लिखते जाना
मत घबराना मत डर जाना सच ही लिखते जाना

बातिल की मुंह-ज़ोर हवा से जो न कभी बुझ पाएं
वो शमएँ रौशन कर जाना सच ही लिखते जाना

पल दो पल के ऐश की ख़ातिर क्या देना क्या झुकना
आख़िर सब को है मर जाना सच ही लिखते जाना

लौह-ए-जहांपर नाम तुम्हारा लिखा रहेगा यूँं ही
'जालिब' सच का दम भर जाना सच ही लिखते जाना

  - Habib Jalib

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Habib Jalib

As you were reading Shayari by Habib Jalib

Similar Writers

our suggestion based on Habib Jalib

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari