गर उस का सिलसिला भी उम्र-ए-जावेदाँ से मिले
किसी को ख़ाक सुकूँ मर्ग-ए-ना-गहाँ से मिले
कोई ज़मीं से भी पहुँचाए आसमाँ को पयाम
पयाम अहल-ए-ज़मीं को तो आसमाँ से मिले
ख़ुद अपनी गुम-शुदगी से जिन्हें शिकायत है
तू ही बता उन्हें तेरा निशाँ कहाँ से मिले
सुराग़-ए-उम्र-ए-गुज़िश्ता मिले कहीं से 'हफ़ीज़'
सुराग़-ए-उम्र-ए-गुज़िश्ता मगर कहाँ से मिले
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Hafeez Hoshiarpuri
our suggestion based on Hafeez Hoshiarpuri
As you were reading Sukoon Shayari Shayari