दिल को वीराना कहोगे मुझे मालूम न था

फिर भी दिल ही में रहोगे मुझे मालूम न था

साथ दुनिया का मैं छोड़ूँगा तुम्हारी ख़ातिर
और तुम साथ न दोगे मुझे मालूम न था

चुप जो हूँ कोई बुरी बात है मेरे दिल में
तुम भी ये बात कहोगे मुझे मालूम न था

लोग रोते हैं मेरी बद-नज़री का रोना
तुम भी इस रौ में बहोगे मुझे मालूम न था

तुम तो बे-सब्र थे आग़ाज़-ए-मोहब्बत में 'हफ़ीज़'
इस क़दर जब्र सहोगे मुझे मालूम न था

— Hafeez Jalandhari

More by Hafeez Jalandhari

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Jalandhari →

Aadmi Shayari

Shers of aadmi.

All Aadmi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling