आँख को आइना समझते हो
तुम भी सबकी तरह समझते हो
दोस्त अब क्यूँ नहीं समझते तुम
तुम तो कहते थे ना समझते हो
अपना ग़म तुमको कैसे समझाऊँ
सब सेे हारा हुआ समझते हो
मेरी दुनिया उजड़ गई इस
में
तुम इसे हादसा समझते हो
आख़िरी रास्ता तो बाक़ी है
आख़िरी रास्ता समझते हो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Himanshi babra KATIB
our suggestion based on Himanshi babra KATIB
As you were reading Raasta Shayari Shayari