सबने दिल से उसे उतारा था

वो मरी कब थी उस को मारा था

पैरों में गिरके जीता था जिस को
उस को पाने में ख़ुद को हारा था

तेरे मेरे में बट गया सब कुछ
एक टाइम था सब हमारा था

उस की यादों में दिल जले है अब
जिस का चेहरा नहीं गवारा था

मैं ने वो खोया जो मेरा नहीं था
तुम ने वो खोया जो तुम्हारा था

जीत सकता था उस से मैं कातिब
पर बड़े हौसले से हारा था

— Himanshi babra KATIB

More by Himanshi babra KATIB

Other ghazal from the same pen

See all from Himanshi babra KATIB →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling