छोटी सी बिल्लू
छोटा सा बस्ता
ठूँसा है जिस में
काग़ज़ का दस्ता
लकड़ी का घोड़ा
रुई का भालू
चूरन की शीशी
आलू कचालू
बिल्लू का बस्ता
जिन की पिटारी
जब इस को देखो
पहले से भारी
लट्टू भी इस में
रस्सी भी इस में
डंडा भी इस में
गिल्ली भी इस में
ऐ प्यारी बिल्लू
ये तो बताओ
क्या काम करने
स्कूल जाओ
उर्दू न जानो
इंग्लिश न जानो
कहती हो ख़ुद को
बिल्क़ीस बानो
उम्र की इतनी
कच्ची नहीं हो
छे साल की हो
बच्ची नहीं हो
बाहर निकालो
लकड़ी का घोड़ा
ये लट्टू रस्सी
ये गिल्ली डंडा
गुड़िया के जूते
जंपर जुराबें
बस्ते में रक्खो
अपनी किताबें
मुँह न बनाओ
स्कूल जाओ
ऐ प्यारी बिल्लू
ऐ प्यारी बिल्लू















