अहल-ए-मोहब्बत की मजबूरी बढ़ती जाती है

मिट्टी से गुलाब की दूरी बढ़ती जाती है

मेहराबों से महल-सरा तक ढेरों-ढेर चराग़
जलते जाते हैं बे-नूरी बढ़ती जाती है

कारोबार में अब के ख़सारा और तरह का है
काम नहीं बढ़ता मज़दूरी बढ़ती जाती है

जैसे जैसे जिस्म तशफ़्फ़ी पाता जाता है
वैसे वैसे क़ल्ब से दूरी बढ़ती जाती है

गिर्या-ए-नीम-शबी की ने'मत जब से बहाल हुई
हर लहजा उम्मीद-ए-हुज़ूरी बढ़ती जाती है

— Iftikhar Arif

More by Iftikhar Arif

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Arif →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling