jaan ham tujh pe diya karte hain | जान हम तुझ पे दिया करते हैं

  - Imam Bakhsh Nasikh

जान हम तुझ पे दिया करते हैं
नाम तेरा ही लिया करते हैं

चाक करने के लिए ऐ नासेह
हम गरेबान सिया करते हैं

साग़र-ए-चश्म से हम बादा-परस्त
मय-ए-दीदार पिया करते हैं

ज़िंदगी ज़िंदा-दिली का है नाम
मुर्दा-दिल ख़ाक जिया करते हैं

संग-ए-असवद भी है भारी पत्थर
लोग जो चूम लिया करते हैं

कल न देगा कोई मिट्टी भी उन्हें
आज ज़र जो कि दिया करते हैं

दफ़्न महबूब जहाँ हैं 'नासिख़'
क़ब्रें हम चूम लिया करते हैं

  - Imam Bakhsh Nasikh

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Imam Bakhsh Nasikh

As you were reading Shayari by Imam Bakhsh Nasikh

Similar Writers

our suggestion based on Imam Bakhsh Nasikh

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari