अगर बीमार होने से गले वो आ लगेगा
मेरा बीमार होना भी मुझे अच्छा लगेगा
फ़क़त तस्वीर से जिस की ख़ुशी मिलती है इतनी
गले सच में वो लग जाए तो फिर कैसा लगेगा
किसी इक से मोहब्बत हो गई तुम को तो 'अफ़ज़ल'
बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सदमा लगेगा
— S M Afzal Imam















