है जो क़िस्सा बहुत लंबा हमारा

कोई सुनता नहीं क़िस्सा हमारा

कई पत्थर किसी ने मारे दिल पर
मगर टूटा नहीं शीशा हमारा

बुरा है देखना तुम को अगर तो
इरादा है नहीं अच्छा हमारा

क़दम बढ़ते नहीं है उस की जानिब
ख़मोशी रोके है रास्ता हमारा

सदा तुम को डराते ही रहेंगे

कभी हम तो कभी साया हमारा

— S M Afzal Imam

More by S M Afzal Imam

Other ghazal from the same pen

See all from S M Afzal Imam →

Khamoshi Shayari

Shers of khamoshi.

All Khamoshi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling