है काँटों का जंगल गुलिस्ताँ नहीं है
न कीजे मोहब्बत ये आसाँ नहीं है
हकी़क़त नहीं है छलावा मोहब्बत
समझता है सब कुछ जो नादाँ नहीं है
नहीं है वो माफ़ी के लायक़ ज़रा भी
ख़ता पेे जो अपनी पशेमाँ नहीं है
पसीने से लथपथ जो बैठा हुआ है
वो हारा हुआ है परेशाँ नहीं है
नहीं थी किसी से कोई आस उसको
नकारा गया है तो हैराँ नहीं है
बहन बेटियों की जो इज़्ज़त उछाले
नहीं है नहीं है वो इन्साँ नहीं है
जु़बाँ से तो कहता है मोमिन वो खु़द को
'अमल कह रहा है मुसलमाँ नहीं है
Read Full