मैं चाहता हूँ कि दिल में तिरा ख़याल न हो

अजब नहीं कि मिरी ज़िंदगी वबाल न हो

मैं चाहता हूँ तू यक-दम ही छोड़ जाए मुझे
ये हर घड़ी तिरे जाने का एहतिमाल न हो

मैं चाहता हूँ मोहब्बत पे अब की बार आए
ज़वाल ऐसा कि जिस को कभी ज़वाल न हो

मैं चाहता हूँ मोहब्बत सिरे से मिट जाए
मैं चाहता हूँ उसे सोचना मुहाल न हो

मैं चाहता हूँ मोहब्बत मुझे फ़ना कर दे
फ़ना भी ऐसा कि जिस की कोई मिसाल न हो

मैं चाहता हूँ मोहब्बत मिरा वो हाल करे
कि ख़्वाब में भी दोबारा कभी मजाल न हो

मैं चाहता हूँ कि इतना ही रब्त रह जाए
वो याद आए मगर भूलना मुहाल न हो

मैं चाहता हूँ मिरी आँखें नोच ली जाएँ
तिरा ख़याल किसी तौर पाएमाल न हो

मैं चाहता हूँ कि मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हो जाऊँ
और इस तरह कि कभी ख़ौफ़-ए-इंदिमाल न हो

मिरी मिसाल हो सब की निगाह में 'जव्वाद'
मैं चाहता हूँ किसी और का ये हाल न हो

— Jawwad Sheikh

More by Jawwad Sheikh

Other ghazal from the same pen

See all from Jawwad Sheikh →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling