बेकसी है और दिल नाशाद है

अब इन्हीं दोनों से घर आबाद है

अब उन्हीं की फ़िक्र में सय्याद है
जिन के नग़्मों से चमन आबाद है

जो मुझे बर्बाद कर के शाद है
उस सितमगर को मुबारकबाद है

तुम ने जो चाहा वही हो कर रहा
ये हमारी मुख़्तसर रूदाद है

हम ने तुम से रख के उम्मीद-ए-करम
वो सबक़ सीखा कि अब तक याद है

बेबसी बन कर न टपके आँख से
दिल में जो इक हसरत-ए-फ़रियाद है

— Kaleem Aajiz

More by Kaleem Aajiz

Other ghazal from the same pen

See all from Kaleem Aajiz →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling