ye sitaara bhi doob saka hai | ये सितारा भी डूब सकता है

  - Khurram Afaq

ये सितारा भी डूब सकता है
दिल तुम्हारा भी डूब सकता है

साथ रखो बचाने वालों को
वो दोबारा भी डूब सकता है

डूब सकता है वो अगर आधा
फिर तो सारा भी डूब सकता है

अपनी कश्ती तो इस भँवर में है
जिस में धारा भी डूब सकता है

जो बचाता है डूबने वाले
वो इदारा भी डूब सकता है

  - Khurram Afaq

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khurram Afaq

As you were reading Shayari by Khurram Afaq

Similar Writers

our suggestion based on Khurram Afaq

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari