mohabbat se mohabbat mil gaii jaise | मोहब्बत से मोहब्बत मिल गई जैसे

  - Krishnakant Kabk

मोहब्बत से मोहब्बत मिल गई जैसे
कि सहरा में कली इक खिल गई जैसे

न जाने कैसे तुम बिन जी रहा था मैं
समझ लो हर घड़ी मुश्किल गई जैसे

चली थी रेल इक सीटी बजाए बिन
जो मेरे दिल से तेरे दिल गई जैसे

न निकला लफ़्ज़ उसके रू-ब-रू मेरा
मेरे वो होंठ दोनों सिल गई जैसे

ग़ज़ल को मेरी तूने गुनगुनाया जब
लगा मेरी हाँ में हाँ मिल गई जैसे

उसे इतना क़रीबी क्यो बनाया 'कब्क'
गया इक शख़्स तो महफ़िल गई जैसे

  - Krishnakant Kabk

Basant Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Krishnakant Kabk

As you were reading Shayari by Krishnakant Kabk

Similar Writers

our suggestion based on Krishnakant Kabk

Similar Moods

As you were reading Basant Shayari Shayari