अफ़सुर्दा मेरा दिल है मेरी जाँ है उदासी
माशूक़ मुहब्बत है मेरी माँ है उदासी
ज़ंजीर है क़समों की असीरी है मुहब्बत
बंदिश नहीं है कोई वो ज़िंदाँ है उदासी
हुस्न और ख़ुशी के सभी ठुकराए हुए लोग
रहते हैं जहाँ साथ में ख़ुश वाँ है उदासी
देखोगे अगर ग़ौर से फैली है सभी ओर
फिर भी न मिले जो कहीं तो याँ है उदासी
रास आए अगर देख ले लग जाए कहीं दिल
वर्ना जो तेरी मर्ज़ी मेरी हाँ है उदासी
— KUNAL















