haram mein muddaton dhoonda shivaalon mein fira barson | हरम में मुद्दतों ढूँडा शिवालों में फिरा बरसों

  - Lala Madhav Ram Jauhar

हरम में मुद्दतों ढूँडा शिवालों में फिरा बरसों
तलाश-ए-यार में भटका किया मैं बार-हा बरसों

महीनों हाथ जोड़े की ख़ुशामद बार-हा बरसों
इन्हें झगड़ों में मुझ को हो गए ऐ बेवफ़ा बरसों

मआज़-अल्लाह इस आज़ुर्दगी का क्या ठिकाना है
जो पूछा यार से कब तक न बोलोगे कहा बरसों

ग़नीमत जान जो दिन ज़िंदगी के ऐश में गुज़रें
किसी का भी नहीं रहता ज़माना एक सा बरसों

वही ख़ून-ए-शहीद-ए-नाज़ अब बर्बाद होता है
रहा बन कर जो तेरे हाथ में रंग-ए-हिना बरसों

हमारी बे-क़रारी का ज़रा तुम को न ध्यान आया
महीनों मुंतज़िर रक्खा दिखाया रास्ता बरसों

ज़माने में हमेशा हर महीने चाँद होता है
तिरा जल्वा नज़र आता नहीं ऐ मह-लक़ा बरसों

वहीं पर ले चली बे-ताबी-ए-दिल वाह-री क़िस्मत
फिरा की सर पटकती जिस जगह मेरी दुआ बरसों

अदा हो शुक्र क्यूँ-कर बे-कसी ओ ना-उमीदी का
रही हैं साथ फ़ुर्क़त में यही दो आश्ना बरसों

न आया एक दिन भी वो बुत-ए-बे-रहम ऐ 'जौहर'
उठा कर हाथ काबे की तरफ़ माँगी दुआ बरसों

  - Lala Madhav Ram Jauhar

Ibaadat Shayari

Our suggestion based on your choice

    दुनिया कुछ देरी से सजदा करती है
    जोगी पहले दिन से जोगी होता हैं
    Vishal Bagh
    48 Likes
    ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में
    वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें
    Abhishek shukla
    25 Likes
    तेरी ख़ातिर ख़ुदा से हम दुआ करते
    नहीं करते भला हम और क्या करते
    Arohi Tripathi
    हमें इस मिट्टी से कुछ यूँ मुहब्बत है
    यहीं पे निकले दम दिल की ये हसरत है

    हमें क्यों चाह उस दुनिया की हो मौला
    हमारी तो इसी मिट्टी में जन्नत है
    Read Full
    Harsh saxena
    रास्ता जब इश्क का मौज़ूद है
    फिर किसी की क्यूँ इबादत कीजिये?

    ख़ुदकुशी करना बहुत आसान है
    कुछ बड़ा करने की हिम्मत कीजिये
    Read Full
    Bhaskar Shukla
    43 Likes
    अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
    मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
    Munawwar Rana
    69 Likes
    कौन देकर गया दुआ दिल को
    उम्र भर दर्द ही रहा दिल को

    दस्तकें दे रहा है कुछ दिन से
    हमसे क्या काम पड़ गया दिल को
    Read Full
    Subhan Asad
    30 Likes
    कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में
    लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो
    Ali Sardar Jafri
    27 Likes
    दवा से हल न हुआ तो दुआ पे छोड़ दिया
    तिरा मोआमला हम ने ख़ुदा पे छोड़ दिया
    Khurram Afaq
    29 Likes
    दुआ में माँग लूँ मैं उसको लेकिन
    फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है
    Shadab Asghar

More by Lala Madhav Ram Jauhar

As you were reading Shayari by Lala Madhav Ram Jauhar

    दोस्त दिल रखने को करते हैं बहाने क्या क्या
    रोज़ झूटी ख़बर-ए-वस्ल सुना जाते हैं
    Lala Madhav Ram Jauhar
    23 Likes
    पए-गुल-गश्त सुना है कि वो आज आते हैं
    फूलों की भी ये ख़ुशी है कि खिले जाते हैं

    बहर-ए-तस्कीन-ए-दिल अहबाब ये फ़रमाते हैं
    आप कहिए तो अभी जा के बुला लाते हैं

    गुदगुदी कर के हँसाते हैं जो ग़श में अहबाब
    किस के रूमाल से तलवे मिरे सहलाते हैं

    आप के होते किसी और को चाहूँ तौबा
    किस तरफ़ ध्यान है क्या आप ये फ़रमाते हैं

    मेरी ही जान के दुश्मन हैं नसीहत वाले
    मुझ को समझाते हैं उन को नहीं समझाते हैं

    बुलबुलो बाग़ में ग़ाफ़िल न कहीं हो जाना
    हर तरफ़ घात में सय्याद नज़र आते हैं

    ख़ूब पहचान लिया हम ने तुम्हें दिल दे कर
    सच कहा है कि जो खोते हैं वही पाते हैं

    मुझ को बावर नहीं सच सच ये बता दे हमदम
    तू ने किस से ये सुना है कि वो आज आते हैं

    क्या दिल ओ दीदा भी हरकारे हैं सुब्हान-अल्लाह
    लाख पर्दों में कोई हो ये ख़बर लाते हैं

    देख अच्छा नहीं 'जौहर' कहीं माइल होना
    जब भी समझाते थे अब भी तुझे समझाते हैं
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar
    थोड़ा है जिस क़दर मैं पढ़ूँ ख़त हबीब का
    देखा है आज आँखों से लिक्खा नसीब का

    हम मय-कशों ने नश्शे में ऐसे किए सवाल
    दम बंद कर दिया सर-ए-मिंबर-ख़तीब का

    सय्याद घात में है कहीं बाग़बाँ कहीं
    सारा चमन है दुश्मन-ए-जाँ अंदलीब का

    अपनी ज़बान से मुझे जो चाहे कह लें आप
    बढ़ बढ़ के बोलना नहीं अच्छा रक़ीब का

    आँखें सफ़ेद हो गईं जब इंतिज़ार में
    उस वक़्त नामा-बर ने दिया ख़त हबीब का

    क़िस्मत डुबोने लाई है दरिया-ए-इश्क़ में
    ऐ ख़िज़्र पार कीजिए बेड़ा ग़रीब का

    वो बे-ख़ता हैं उन से शिकायत ही किस लिए
    'जौहर' ये सब क़ुसूर है अपने नसीब का
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar
    आ गया दिल जो कहीं और ही सूरत होगी
    लोग देखेंगे तमाशा जो मोहब्बत होगी

    दिल-लगी तर्क-ए-मोहब्बत नहीं तक़्सीर मुआफ़
    होते होते मिरे क़ाबू में तबीअ'त होगी

    उन के आने की ख़बर सुन के तो ये हाल हुआ
    जब वो आएँगे तो फिर क्या मिरी हालत होगी

    टुकड़े कर डाले कोई उस के तो मैं भी ख़ुश हूँ
    दिल न होगा न मिरी जान मोहब्बत होगी

    वो छुपाया करें इस बात से क्या होता है
    आप सर चढ़ के पुकारेगी जो उल्फ़त होगी

    ये न फ़रमाओ शब-ए-हिज्र कटेगी क्यूँकर
    तुम को क्या काम जो होगी मिरी हालत होगी

    मार डाला मुझे बे-मौत बड़ा काम किया
    ख़ूब तारीफ़ तिरी ऐ शब-ए-फ़ुर्क़त होगी

    ऐ दिल-ए-ज़ार मज़ा देख लिया उल्फ़त का
    हम न कहते थे कि इस काम में ज़िल्लत होगी

    ये भी कुछ बात है फिर वस्ल न हो ऐ 'जौहर'
    रंज राहत से हुआ रंज से राहत होगी
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar
    ता-दश्त-ए-अदम आह-ए-रसा ले गई मुझ को
    जब ख़ाक हुआ मैं तो हवा ले गई मुझ को

    कोसों मय-ए-गुलगूँ की हवा ले गई मुझ को
    ये लाल परी घर से उड़ा ले गई मुझ को

    मुद्दत से न मिलती थी कहीं राह अदम की
    उस शोख़ के कूचे में क़ज़ा ले गई मुझ को

    था ज़ोफ़ में सौदा किसी सहरा-ए-जुनूँ का
    वहशत मिरे घर आ के बुला ले गई मुझ को

    'जौहर' तरफ़-ए-कूचा-ए-जानाँ जो गया मैं
    क्या जाने किधर की ये हवा ले गई मुझ को
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar

Similar Writers

our suggestion based on Lala Madhav Ram Jauhar

Similar Moods

As you were reading Ibaadat Shayari Shayari