paye-gul-gasht suna hai ki vo aaj aate hain | पए-गुल-गश्त सुना है कि वो आज आते हैं

  - Lala Madhav Ram Jauhar

पए-गुल-गश्त सुना है कि वो आज आते हैं
फूलों की भी ये ख़ुशी है कि खिले जाते हैं

बहर-ए-तस्कीन-ए-दिल अहबाब ये फ़रमाते हैं
आप कहिए तो अभी जा के बुला लाते हैं

गुदगुदी कर के हँसाते हैं जो ग़श में अहबाब
किस के रूमाल से तलवे मिरे सहलाते हैं

आप के होते किसी और को चाहूँ तौबा
किस तरफ़ ध्यान है क्या आप ये फ़रमाते हैं

मेरी ही जान के दुश्मन हैं नसीहत वाले
मुझ को समझाते हैं उन को नहीं समझाते हैं

बुलबुलो बाग़ में ग़ाफ़िल न कहीं हो जाना
हर तरफ़ घात में सय्याद नज़र आते हैं

ख़ूब पहचान लिया हम ने तुम्हें दिल दे कर
सच कहा है कि जो खोते हैं वही पाते हैं

मुझ को बावर नहीं सच सच ये बता दे हमदम
तू ने किस से ये सुना है कि वो आज आते हैं

क्या दिल ओ दीदा भी हरकारे हैं सुब्हान-अल्लाह
लाख पर्दों में कोई हो ये ख़बर लाते हैं

देख अच्छा नहीं 'जौहर' कहीं माइल होना
जब भी समझाते थे अब भी तुझे समझाते हैं

  - Lala Madhav Ram Jauhar

Khushi Shayari

Our suggestion based on your choice

    चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ
    तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ
    Sahir Ludhianvi
    48 Likes
    वो अजब शख़्स था हर हाल में ख़ुश रहता था
    उस ने ता-उम्र किया हँस के सफ़र बारिश में
    Sahiba sheharyaar
    34 Likes
    ये ख़ुश आँखें किसी दिन रो पड़ेंगी और
    किसी दिन मुस्कुराएंगी उदास आँखें
    Siddharth Saaz
    26 Likes
    वो किसी के साथ ख़ुश था कितने दुख की बात थी
    अब मेरे पहलू में आ कर रो रहा है ख़ुश हूँ मैं
    Zubair Ali Tabish
    100 Likes
    हुनर से काम लिया पेंट ब्रश नहीं तोड़ा
    बना लिया तेरे जैसा ही कोई रंगों से

    मुझे ये डर है कि मिल जाएगी तो रो दूँगा
    मैं जिस ख़ुशी को तरसता रहा हूँ बरसों से
    Read Full
    Rahul Gurjar
    ख़ुशी में भी ख़ुशी होती नहीं अब
    तेरा ग़म ही सतह पर तैरता है
    Umesh Maurya
    तेरे सिवा भी कई रंग ख़ुश नज़र थे मगर
    जो तुझको देख चुका हो वो और क्या देखे
    Parveen Shakir
    85 Likes
    कभी चल कर रुके होंगे, कभी रुक कर चले होंगे
    अदा-ए-ख़ुश-ख़िरामी में वो जाने कब ढले होंगे

    सियाही बे-सबब आँखों के साहिल पर नहीं आती
    यक़ीनन चश्मे-आतिश में कई आशिक़ जले होंगे
    Read Full
    Wajid Husain Sahil
    उदास लोग इसी बात से हैं ख़ुश कि चलो
    हमारे साथ हुए हादसों की बात हुई
    Abhishar Geeta Shukla
    46 Likes
    दफ्न ताबूत में कर तिरी हर ख़ुशी
    जश्न कैसे मनाते है मय्यत पे भी

    ख़ास तारीख़ थी इम्तिहाँ की मगर
    आज बारात उसकी बुला ली गई
    Read Full
    Shilpi

More by Lala Madhav Ram Jauhar

As you were reading Shayari by Lala Madhav Ram Jauhar

    तेरे घर ख़्वाब में गया था ग़ैर
    अपनी आँखों से हम ने देखा है

    किस क़दर है मिज़ाज में गर्मी
    शोला है आग है भभूका है

    ऐ बुतो क़ाबे का करो कुछ पास
    दिल न तोड़ो ये घर ख़ुदा का है

    चुप रहो क्यूँ मिज़ाज पूछते हो
    हम जिएँ या मरें तुम्हें क्या है

    उस गुल-ए-तर के आने से 'जौहर'
    ख़ाना-ए-दिल तमाम महका है
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar
    हुस्न पर ज़ेबा नहीं ये लन-तरानी आप की
    चार दिन की चाँदनी है नौजवानी आप की

    हम भी कुछ मुँह से जो कह बैठें तो फिर कितनी रहे
    देखिए अच्छी नहीं ये बद-ज़बानी आप की

    कुछ समझ में हाल ये आता नहीं हैरान हूँ
    आज है कैसी ये मुझ पर मेहरबानी आप की

    बाज़ आए हम ये अपना-आप छल्ला लीजिए
    हर किसी के हाथ में है अब निशानी आप की

    राह में भी देख कर मुँह फेर लेते हैं हुज़ूर
    आज कल है किस क़दर ना-मेहरबानी आप की

    दो घड़ी इक रंग पर क़ाएम नहीं हुस्न-ए-शबाब
    क्या मुसव्विर खींचे तस्वीर-ए-जवानी आप की

    आब-ए-हैवाँ है कहीं ज़हर-ए-हलाहल है कहीं
    तल्ख़-गोई आप की शीरीं-ज़बानी आप की

    ख़्वाब में हम को न आने देते तो हम जानते
    की रक़ीबों ने ये कैसी पासबानी आप की

    अपने मरने का नहीं ग़म रंज है इस बात का
    आज उँगली से उतरती है निशानी आप की

    हाल-ए-दिल सुनते नहीं ये कह के ख़ुश कर देते हैं
    फिर कभी फ़ुर्सत में सुन लेंगे कहानी आप की

    हम को ये दौलत कभी मिलती तो हम भी जानते
    होगी जिस के वास्ते होगी जवानी आप की
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar
    क्या याद कर के रोऊँ कि कैसा शबाब था
    कुछ भी न था हवा थी कहानी थी ख़्वाब था

    अब इत्र भी मलो तो तकल्लुफ़ की बू कहाँ
    वो दिन हवा हुए जो पसीना गुलाब था

    महमिल-नशीं जब आप थे लैला के भेस में
    मजनूँ के भेस में कोई ख़ाना-ख़राब था

    तेरा क़ुसूर-वार ख़ुदा का गुनाहगार
    जो कुछ कि था यही दिल-ए-ख़ाना-ख़राब था

    ज़र्रा समझ के यूँ न मिला मुझ को ख़ाक में
    ऐ आसमान मैं भी कभी आफ़्ताब था
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar
    वही शागिर्द फिर हो जाते हैं उस्ताद ऐ 'जौहर'
    जो अपने जान-ओ-दिल से ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं
    Lala Madhav Ram Jauhar
    32 Likes
    रोज़ कहते थे कभी ग़ैर के घर देख लिया
    आज तो आँख से ऐ रश्क-ए-क़मर देख लिया

    काबा-ए-दिल से मिली मंज़िल-ए-मक़्सूद की राह
    यार का हम ने उसी कूचे में घर देख लिया

    जानिब-ए-ग़ैर इशारा जो हुआ जानते हैं
    हम ने ख़ुद आँख से देखा कि इधर देख लिया

    कौन सोता है किसे हिज्र में नींद आती है
    ख़्वाब में किस ने तुम्हें एक नज़र देख लिया

    जब कहा मैं ने नहीं कोई चलो मेरे घर
    ख़ूब रस्ते में इधर और उधर देख लिया

    बोले चलने में नहीं उज़्र मुझे कुछ लेकिन
    ख़ौफ़ ये है किसी मुफ़सिद ने अगर देख लिया

    आहों से आग लगा देंगे दिल-ए-दुश्मन में
    छुप के रहते हैं जहाँ आप का घर देख लिया

    बच गया नक़्द-ए-दिल अब के तो नज़र से उस की
    आएगा फिर भी अगर चोर ने घर देख लिया
    Read Full
    Lala Madhav Ram Jauhar

Similar Writers

our suggestion based on Lala Madhav Ram Jauhar

Similar Moods

As you were reading Khushi Shayari Shayari