मैं दूर हो के भी उस से कभी जुदा न हुआ

कि उस के बा'द किसी का भी आश्ना न हुआ

तमाम उम्र मिरा मुझ से इख़्तिलाफ़ रहा
गिला न कर जो कभी तेरा हम-नवा न हुआ

वो जाते जाते दिलासे भी दे गया क्या क्या
ये और बात कि फिर उस से राब्ता न हुआ

हज़ार शुक्र सलामत है मेरा सर अब भी
हज़ार दुश्मन-ए-जाँ से भी दोस्ताना हुआ

ज़रा सी चोट पे झंकार गूँज उठती है
कि साज़ टूट गया फिर भी बे-सदा न हुआ

कुछ इतना सहल नहीं था ज़मीर का सौदा
बला से मैं कभी अहल-ए-क़बा हुआ न हुआ

अजब है यादों की बहती हुई ये ख़ुश्क नदी
लहू को आँख से टपके हुए ज़माना हुआ

— Lutf-ur-rahman

More by Lutf-ur-rahman

Other ghazal from the same pen

See all from Lutf-ur-rahman →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling