कोई काँटा न हो  गुलाबों में 

ऐसा मुमकिन है सिर्फ़ ख़्वाबों में

दिल को कैसे क़रार आता है
ये लिखा ही नहीं किताबों में

इतने सीधे सवाल थे मेरे
वो उलझता गया जवाबों में

मैं ही उस का ग़ुरूर था दानिश
और मुझी को रखा  ख़राबों में

— Madan Mohan Danish

More by Madan Mohan Danish

Other ghazal from the same pen

See all from Madan Mohan Danish →

Khuddari

Shers of khuddari.

All Khuddari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling