aaj khaamosh hai samaa itnaa | आज ख़ामोश है समा इतना

  - Manohar Shimpi

आज ख़ामोश है समा इतना
आसमाँ भी बुझा लगे कितना

ढूँढ़ना चाहते जिसे दिल से
दंग मिल के मैं भी हुआ कितना

आसमाँ गर्द ही रहे जब भी
ज़िक्र हो रंग का दिखे जितना

चाँद पूरा फ़लक पे आता तब
नूर चेहरे पे ही दिखे इतना

अब 'मनोहर' वजूद का क्या है
ख़्वाब देखा कभी बड़ा कितना

  - Manohar Shimpi

Diversity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Diversity Shayari Shayari