dastaan hai nahin sunaane kii | दास्ताँ है नहीं सुनाने की

  - Manohar Shimpi

दास्ताँ है नहीं सुनाने की
बात हो कोई मुस्कुराने की

इक अधूरी मेरी कहानी थी
बात रह वो गई बताने की

हमनशीं साथ ही अगर है तो
वज्ह है ख़ास मुस्कुराने की


ऐ ग़म-ए-दिल किसे बताऊँ अब

ख़्वाहिशें हैं दबी सुनाने की
रस्म है सिर्फ़ वो दिखावे की

बरकतें हैं न कुछ लुटाने की
वो सज़ा है बड़ी 'मनोहर' फिर

दिल से ही ख़ूब दिल लगाने की

  - Manohar Shimpi

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari