jo ye dil hai to kya sar-anjaam hogaa | जो ये दिल है तो क्या सर-अंजाम होगा

  - Meer Taqi Meer

जो ये दिल है तो क्या सर-अंजाम होगा
ता-ख़ाक भी ख़ाक आराम होगा

मिरा जी तो आँखों में आया ये सुनते
कि दीदार भी एक दिन आम होगा

न होगा वो देखा जिसे कब्क तू ने
वो इक बाग़ का सर्व-अंदाम होगा

न निकला कर इतना भी बे-पर्दा घर से
बहुत उस में ज़ालिम तो बदनाम होगा

हज़ारों की याँ लग गईं छत से आँखें
तू ऐ माह किस शब-ए-लब-ओ-बाम होगा

वो कुछ जानता होगा ज़ुल्फ़ों में फँसना
जो कोई असीर ता-दाम होगा

जिगर-चाकी नाकामी दुनिया है आख़िर
नहीं आए जो 'मीर' कुछ काम होगा

  - Meer Taqi Meer

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari