मा'रका अब के हुआ भी तो फिर ऐसा होगा

तेरे दरिया पे मिरी प्यास का पहरा होगा

उस की आँखें तिरे चेहरे पे बहुत बोलती हैं
उस ने पलकों से तिरा जिस्म तराशा होगा

कितने जुगनू इसी ख़्वाहिश में मिरे साथ चले
कोई रस्ता तिरे घर को भी तो जाता होगा

मैं भी अपने को भुलाए हुए फिरता हूँ बहुत
आइना उस ने भी कुछ रोज़ न देखा होगा

रात जल-थल मिरी आँखों में उतर आया था
सूरत-ए-अब्र कोई टूट के बरसा होगा

ये मसीहाई उसे भूल गई है 'मोहसिन'
या फिर ऐसा है मिरा ज़ख़्म ही गहरा होगा

— Mohsin Naqvi

More by Mohsin Naqvi

Other ghazal from the same pen

See all from Mohsin Naqvi →

Bekhabri Shayari

Shers of bekhabri.

All Bekhabri Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling