Top 20 Aashiq Shayari

Aashiq shayari beautifully captures the emotions of someone deeply in love. From intense ishq to silent longing, these verses reflect the heart of a true lover. Whether you want to express your feelings or simply enjoy poetic romance, this collection speaks directly to the dil of every aashiq.

कभी कभी तो झगड़ने का जी भी चाहेगा मगर ये जंग मोहब्बत से जीती जाएगी — Amaan Abbas Naqvi
हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं — Rahat Indori
दिल में जो मोहब्बत की रौशनी नहीं होती इतनी ख़ूब-सूरत ये ज़िंदगी नहीं होती — Hastimal Hasti
मैं चाहता हूँ मोहब्बत मुझे फ़ना कर दे फ़ना भी ऐसा कि जिस की कोई मिसाल न हो — Jawwad Sheikh
ये भी इक रंग है शायद मिरी महरूमी का कोई हँस दे तो मोहब्बत का गुमाँ होता है — Ghulam Mohammad Qasir
तू मेरा इश्क़-विश्क था वरना हम तुझे जीत लेते धोखे से — Shadab Asghar
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
किताब-ए-इश्क़ में हर आह एक आयत है पर आँसुओं को हुरूफ़‌‌‌‌-ए-मुक़त्तिआ'त समझ — Umair Najmi
तू ने जिस बात को इज़हार-ए-मुहब्बत समझा बात करने को बस इक बात रखी थी हम ने — Ameer Imam
कुछ इस अदा से मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
कहने देती नहीं कुछ मुँह से मोहब्बत मेरी लब पे रह जाती है आ आ के शिकायत मेरी — Dagh Dehlvi
मोहब्बत से हमें इनकार कब है मगर वो सैलरी भी पूछते हैं — Gagan Bajad 'Aafat'