kaddi dhoop थी,पाँव jalte rahe | कड़ी धूप थी,पाँव जलते रहे

  - Manmauji

कड़ी धूप थी,पाँव जलते रहे
मुसाफ़िर थे,चलना था,चलते रहे

कभी लड़खड़ा के गिरे मुँह के बल
कभी लड़खड़ा के सँभलते रहे

खले ना किसी की नज़र में कभी
ख़ुद अपनी नज़र में ही खलते रहे

उठाया जिन्हें पीठ पर 'उम्र भर
जनाज़े में काँधे बदलते रहे

अमीरों की आँखों ने छोड़े जो ख़्वाब
वो मुफ़्लिस की आँखों में पलते रहे

  - Manmauji

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari