mausamon ka hai taqaza choom lo | मौसमों का है तक़ाज़ा चूम लो

  - Manmauji

मौसमों का है तक़ाज़ा चूम लो
क्या कहें इस से ज़ियादा चूम लो

यूँँ तो पहली वस्ल में जायज़ नहीं
ग़र मुक़द्दस है इरादा चूम लो

तुम बड़े ज़िद्दी हो मानोगे नहीं
ठीक है अच्छा लो बाबा चूम लो

रफ़्ता रफ़्ता पार होंगी सीढ़ियाँ
आरिज़ों से पहले माथा चूम लो

माँ के दो पाँवों में जन्नत है निहाँ
आज ही अगला ठिकाना चूम लो

  - Manmauji

Visaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Visaal Shayari Shayari