ehsaas-e-mohabbat ka lab pe jo tar | एहसास-ए-मुहब्बत का लब पे जो तराना है

  - Manmauji

एहसास-ए-मुहब्बत का लब पे जो तराना है
समझो तो हक़ीक़त है समझो तो फ़साना है

इक शाम चले आओ पहलू में बिना काजल
रोना है गले लग कर तुमको भी रुलाना है

आहों का वसीला है ये इल्म-ए-ग़ज़ल गोई
बे’नाम सदाओं को मिसरों में सुनाना है

ए मुर्ग़-ए-सहर पैहम मत शोर मचा इतना
नींद आई है मुद्दत से अब होश न आना है

ग़ुर्बत में बसर इक तो ऊपर से मुहब्बत भी
कागज़ का बदन “मौजी” बारिश में नहाना है

ये सख़्त हिदायत है 'मौजी' की तबीबों को
उसकी न शिफ़ा करना जो ज़ख़्म पुराना है

  - Manmauji

Badan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Badan Shayari Shayari