तू गया मगर तेरे आने की आस अभी भी बाकी है
हम दोनो के रिश्ते में कुछ विन्यास अभी भी बाकी है
बिन मर्जी ब्याही गई लड़की का ये पहला करवाचौथ है
पानी पीकर व्रत है टूटा पर प्यास अभी भी बाकी है
क्यूँ माने हम उसने नाता और किसी से जोड़ा है अब
उस सेे बस रिश्ता टूटा है विश्वास अभी भी बाकी है
सब सेे मिलकर जाना था हमको तो अब हम चलते हैं पर
मिल तो लिया सब सेे ही लेकिन वो खास अभी भी बाकी है
दीवाली के बाद गांव जो छोड़ा लगा की जैसे अब की
दीवाली तो बीत गई पर बनवास अभी भी बाकी है
Read Full