बस बचा है शाह उसका और है प्यादा हमारा
आखरी तक देख लेना खेल है सारा हमारा
तू सभी को हो मुयस्सर छू सकें ये हक़ हमें दे
'इश्क़ कर हम सेे किशन सा नाम रख राधा हमारा
'इश्क़ भी है जंग भी है, और है जायज़ सभी कुछ
हार जाते जंग गर हम तू हुआ होता हमारा
आपकी तस्वीर खो दी इसलिए हम रो रहे हैं
ये नहीं है ग़म हमें के खो गया बटवा हमारा
वो फ़लक़ थी हम ज़मीं थे, दूर थे पर साथ थे हम
एक दिन बारिश हुई फिर, तब हुआ मिलना हमारा
गम मिलाया ख़ुश मिलाई 'इश्क़ भी छिड़का ख़ुदा ने
फिर घुमाया ब्रश उसने तब बना चेहरा हमारा
Read Full