जो भला है उसे बुरा मत कर

ख़ुद से भी बारहा मिला मत कर

ये है बस्ती उदास लोगों की
क़हक़हा मार कर हिंसा मत कर

बाग़ है दिल फ़रेब दोनों से
फूल को ख़ार से जुदा मत कर

रोज़ की ला'न-ता'न ठीक नहीं
घर में आईने को रखा मत कर

चेहरा मोहरा बदलता रहता है
इतनी जल्दी भी फ़ैसला मत कर

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

Sad Shayari Collection

Shers of sad shayari collection.

All Sad Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling