राक्षस था न ख़ुदा था पहले

आदमी कितना बड़ा था पहले

आसमाँ खेत समुंदर सब लाल
ख़ून काग़ज़ पे उगा था पहले

मैं वो मक़्तूल जो क़ातिल न बना
हाथ मेरा भी उठा था पहले

अब किसी से भी शिकायत न रही
जाने किस किस से गिला था पहले

शहर तो बा'द में वीरान हुआ
मेरा घर ख़ाक हुआ था पहले

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

Shahr Shayari Collection

Shers of shahr shayari collection.

All Shahr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling