क़रीब आने लगा वो तो रात गहरी हुई

वो रात ठहरी रही जब तलक दो-पहरी हुई

सबों ने अपने पियारों के लब चखे अलस्सुब्ह
गुज़ार कर शब-ए-हिज्राँ सबों की सहरी हुई

वो कौन होगा जो वापस न लौट पाएगा
है इंतिज़ार में इक रहगुज़ार ठहरी हुई

हमारे चेहरे की ज़र्दी पे हाथ रख उस ने
इक ऐसा रंग लगाया कि छब सुनहरी हुई

उड़ाए ख़ाक तो तारों से भर गए अफ़्लाक
बिछाए तार गरेबाँ के तो मसहरी हुई

— Pallav Mishra

More by Pallav Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Pallav Mishra →

Festive Shayari Collection

Shers of festive shayari collection.

All Festive Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling