फ़ज़्ल या मौला ऐसा करो
बंदे को फिर से बंदा करो
ख़ुद में कब तक करोगे जमा
वसवसे तो निकाला करो
आते परवाने दिन में नहीं
शम्अ' दिन में जलाया करो
जो मिलो बा'द मुद्दत के तुम
हाल दो बार पूछा करो
देखो फिर भर न जाए कहीं
ज़ख़्म पारस ये ताज़ा करो
— Paras Angral
बंदे को फिर से बंदा करो
ख़ुद में कब तक करोगे जमा
वसवसे तो निकाला करो
आते परवाने दिन में नहीं
शम्अ' दिन में जलाया करो
जो मिलो बा'द मुद्दत के तुम
हाल दो बार पूछा करो
देखो फिर भर न जाए कहीं
ज़ख़्म पारस ये ताज़ा करो
Other ghazal from the same pen
Voices in the same orbit
Poetry by feeling