charaagh-e-raah bujha kya ki rehnuma bhi gaya | चराग़-ए-राह बुझा क्या कि रहनुमा भी गया

  - Parveen Shakir

चराग़-ए-राह बुझा क्या कि रहनुमा भी गया
हवा के साथ मुसाफ़िर का नक़्श-ए-पा भी गया

मैं फूल चुनती रही और मुझे ख़बर न हुई
वो शख़्स आ के मिरे शहरस चला भी गया

बहुत अज़ीज़ सही उस को मेरी दिलदारी
मगर ये है कि कभी दिल मिरा दुखा भी गया

अब उन दरीचों पे गहरे दबीज़ पर्दे हैं
वो ताँक-झाँक का मा'सूम सिलसिला भी गया

सब आए मेरी अयादत को वो भी आया था
जो सब गए तो मिरा दर्द-आश्ना भी गया

ये ग़ुर्बतें मिरी आँखों में कैसी उतरी हैं
कि ख़्वाब भी मिरे रुख़्सत हैं रतजगा भी गया

  - Parveen Shakir

Gaon Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Parveen Shakir

As you were reading Shayari by Parveen Shakir

Similar Writers

our suggestion based on Parveen Shakir

Similar Moods

As you were reading Gaon Shayari Shayari