"एक झलक"

उस की आँखों का दीदार हो गया
फिर लड़का पूरा बेकार हो गया

दिल में कुछ ऐसी हलचल होने लगी
वीणा का वो कोई तार हो गया

आँखों से नींदें उड़ने लगी कहीं
ख़्वाबों का कोई बाज़ार हो गया

कहता था ख़ुद को इक ट्रांसफ़ॉर्मर
इक झटके में देखो तार हो गया

इक लड़की जादू कर के चली गई
लड़का तो पूरा बीमार हो गया

— Piyush Shrivastava

More by Piyush Shrivastava

Other nazm from the same pen

See all from Piyush Shrivastava →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling