toote hue KHvaabon ki chubhan kam nahin hoti | टूटे हुए ख़्वाबों की चुभन कम नहीं होती

  - Qaisar-ul-Jafri

टूटे हुए ख़्वाबों की चुभन कम नहीं होती
अब रो के भी आँखों की जलन कम नहीं होती

कितने भी घनेरे हों तिरी ज़ुल्फ़ के साए
इक रात में सदियों की थकन कम नहीं होती

होंटों से पिएँ चाहे निगाहों से चुराएँ
ज़ालिम तिरी ख़ुशबू-ए-बदन कम नहीं होती

मिलना है तो मिल जाओ यहीं हश्र में क्या है
इक 'उम्र मिरे वा'दा-शिकन कम नहीं होती

'क़ैसर' की ग़ज़ल से भी न टूटी ये रिवायत
इस शहर में ना-क़दरी-ए-फ़न कम नहीं होती

  - Qaisar-ul-Jafri

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qaisar-ul-Jafri

As you were reading Shayari by Qaisar-ul-Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Qaisar-ul-Jafri

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari