मूसा समझे थे अरमाँ निकल जाएगा

ये ख़बर ही न थी तूर जल जाएगा

मेरी बालीं पे रोने से किया फ़ाएदा
क्या मिरी मौत का वक़्त टल जाएगा

क्या अयादत को उस वक़्त आओगे तुम
जब हमारा जनाज़ा निकल जाएगा

कम-सिनी में ही कहती थी तेरी नज़र
तू जवाँ हो के आँखें बदल जाएगा

सब को दुनिया से जाना है इक दिन 'क़मर'
रह गया आज कोई तो कल जाएगा

— Qamar Jalalvi

More by Qamar Jalalvi

Other ghazal from the same pen

See all from Qamar Jalalvi →

Tamanna Shayari

Shers of tamanna.

All Tamanna Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling