ग़म-क़िर्तास पे अपने कर्ब की बातें लिखते रहना

हिज्र-किताब को पढ़ते रहना शरहें लिखते रहना

फिर यूँ होगा इक गुम-गश्ता चेहरा सामने होगा
ख़्वाबों की दीवार बनाना आँखें लिखते रहना

इतना करना अपनी सोच की आन न बिकने देता
दिन की दिन ही और रातों को रातें लिखते रहना

ऐसा वक़्त न आने देना सूखें सोच-समुंदर
लहरों से आवाज़ मिलाना मौजें लिखते रहना

बाहर के इस शोर में तेरी बातें दब जाएँ तो
अंदर से जो आती हैं आवाज़ें लिखते रहना

'ताहिर' उन बे-बस लम्हों का अहद निभाना होगा
उस ने कहा था ख़त मत लिखना ग़ज़लें लिखते रहना

— Qayyum Tahir

More by Qayyum Tahir

Other ghazal from the same pen

See all from Qayyum Tahir →

Wada Shayari Collection

Shers of wada shayari collection.

All Wada Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling