अपनी आँखें हैं और तुम्हारे ख़्वाब

कितने पुर-कैफ़ हैं हमारे ख़्वाब

उन के हक़ में बड़ा सहारा हैं
देखते हैं जो बे-सहारे ख़्वाब

हासिल-ए-ज़िंदगी जिन्हें कहिए
कुछ हमारे हैं कुछ तुम्हारे ख़्वाब

यूँही बनते बिगड़ते रहते हैं
गर्दिश-ए-वक़्त के सहारे ख़्वाब

हाँ न टूटे तिलिस्म-ए-ख़ुश-फ़हमी
यूँही देखो 'रईस' प्यारे ख़्वाब

— Raees Rampuri

More by Raees Rampuri

Other ghazal from the same pen

See all from Raees Rampuri →

Child Labour Shayari

Shers of child labour.

All Child Labour Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling