दिल में मिरे अरमान बहुत हैं

इस घर में मेहमान बहुत हैं

आप ज़माने को क्या जानें
आप अभी नादान बहुत हैं

ऐसे ही हँस कर दिल रख लो
वैसे तो अरमान बहुत हैं

है तो उन का नाम लबों पर
इतने भी औसान बहुत हैं

ग़ौर करोगे तो काँटों के
गुलशन पर एहसान बहुत हैं

— Raees Rampuri

More by Raees Rampuri

Other ghazal from the same pen

See all from Raees Rampuri →

Mehman Shayari

Shers of mehman.

All Mehman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling