ख़ुद अपनी ज़िल्लत-ओ-ख़्वारी न करना

किसी कम-ज़र्फ़ से यारी न करना

अगर तुम शाद रहना चाहते हो
किसी की भी दिल-आज़ारी न करना

अगर तौफ़ीक़ हो सच बोलने की
तो अपनी भी तरफ़-दारी न करना

तुम्हें हम जानते पहचानते हैं
कभी हम से अदाकारी न करना

किसी के साथ कर लेना इबादत
हर इक के साथ मय-ख़्वारी न करना

न गिर जाना 'रईस' अपनी नज़र से
कभी तौहीन-ए-ख़ुद्दारी न करना

— Raees Rampuri

More by Raees Rampuri

Other ghazal from the same pen

See all from Raees Rampuri →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling