तरह तरह के सवालात करते रहते हैं

अब अपने आप से हम बात करते रहते हैं

अता हुई है हमें जब से दौलत-ए-एहसास
ग़मों से सब के मुलाक़ात करते रहते हैं

ख़ुशी में ख़ुश हूँ मैं जिन की उन्हें ये क्या मालूम
कि ख़ुद-कुशी मिरे जज़्बात करते रहते हैं

नसीहतें न करें अब तो क्या करें कि 'रईस'
यूँही तलाफ़ी-ए-माफ़ात करते रहते हैं

— Raees Rampuri

More by Raees Rampuri

Other ghazal from the same pen

See all from Raees Rampuri →

Ehsaas Shayari

Shers of ehsaas.

All Ehsaas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling