इस वजह से उछल रहा हूँ मैं
ना-समझ था सँभल रहा हूँ मैं
हार जाता हूँ चलने से जिस को
फिर वही चाल चल रहा हूँ मैं
थाम ले हाथ कोई अब मेरा
आदमी हूँ फिसल रहा हूँ मैं
मुझ को ख़ुद पे यक़ीं नहीं होता
दिन-ब-दिन जूँ बदल रहा हूँ मैं
आप को कुछ ख़याल भी है मिरा
आप के पीछे चल रहा हूँ मैं
एक ख़्वाहिश के वास्ते 'रौशन'
एक ख़्वाहिश कुचल रहा हूँ मैं
— Raushan miyaa'n















